कानपुर में नए साल पर नशेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, सड़क पर जाम छलकाने पर 620 पर चला 'डंडा'
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कानपुर पुलिस ने नशेबाजी और हुड़दंग रोकने के लिए 'ड्रिंक एंड ड्राइव' अभियान चलाया। 232 स्थानों पर 1,898 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 922 लोग शराब पीते पाए गए। इनमें से 620 लोगों पर पुलिस एक्ट-34 के तहत कार्रवाई हुई, 4 वाहन जब्त किए गए और 439 चालान काटकर ₹1.93 लाख जुर्माना वसूला गया। इस अभियान से नए साल पर दुर्घटनाएं और विवाद कम हुए।
from Jagran Hindi News - uttar-pradesh:kanpur-city https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-kanpur-new-year-crackdown-620-booked-in-drink-drive-drive-40093277.html
from Jagran Hindi News - uttar-pradesh:kanpur-city https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-kanpur-new-year-crackdown-620-booked-in-drink-drive-drive-40093277.html
Comments
Post a Comment