ये कानपुर पुलिस है, सीएम से गुहार के बाद जागी... महिला से अश्लील हरकत और पति की पिटाई की शिकायत ढाई माह बाद सुनी
कानपुर के रावतपुर में एक महिला से छेड़छाड़ और उसके पति की पिटाई व लूट के मामले में ढाई महीने बाद नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई, क्योंकि पुलिस पहले शिकायत दर्ज करने में टालमटोल कर रही थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मेडिकल के बावजूद रिपोर्ट नहीं लिखी। अब एसीपी कल्याणपुर ने जांच शुरू होने की पुष्टि की है। from Jagran Hindi News - uttar-pradesh:kanpur-city https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-kanpur-police-registered-case-after-cm-plea-harassment-beating-matter-40126511.html