हमीरपुर में गोशाला की धनराशि में 20% कमीशन मांगने वाला सचिव निलंबित, ऑडियो हुआ था वायरल
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर में गोशाला संचालन के लिए दी जाने वाली धनराशि में 20% कमीशन मांगने के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी रामू अहिरवार को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो के बाद जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीपीआरओ ने निलंबन की कार्रवाई की। इस घटना से अन्य सचिवों में हड़कंप मच गया है।
from Jagran Hindi News - uttar-pradesh:kanpur-city https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-null-40031502.html
from Jagran Hindi News - uttar-pradesh:kanpur-city https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-null-40031502.html
Comments
Post a Comment