Kanpur News: जांच के लिए पहुंची गर्भवती होने लगी प्रसव पीड़ा, जूनियर रेजिडेंट ने कराई डिलीवरी
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग संस्थान में कार्डियक जांच के लिए आई गर्भवती रुखसार का इमरजेंसी में प्रसव हुआ। जच्चा बच्चा अस्पताल से हृदय रोग संस्थान ले जाते समय रुखसार को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद रेजिडेंट डॉक्टर पलक तनेजा ने उनका प्रसव कराया। जच्चा बच्चा अस्पताल की अध्यक्ष डॉ रेनू गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन से पहले कार्डियक फिटनेस के लिए भेजा गया था।
from Jagran Hindi News - uttar-pradesh:kanpur-city https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-emergency-delivery-at-kanpur-heart-institute-pregnant-woman-gives-birth-during-cardiac-checkup-24035569.html

Comments
Post a Comment