Kanpur News: रंगदारी मांगने वाले गिरोह का सदस्य एक लाख का इनामी अधिवक्ता गिरफ्तार, 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया जेल
कानपुर पुलिस ने जूता व्यापारी अपहरण और रंगदारी मामले में दीनू गैंग के सदस्य एक लाख के इनामी अधिवक्ता नारायण सिंह भदौरिया को गिरफ्तार किया। वह दो माह से फरार था। उस पर कोहना और नौबस्ता थाने में दर्ज मामलों में 50-50 हजार का इनाम था। पुलिस ने उसे श्याम नगर से गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की रिमांड पर जेल भेजा गया।
from Jagran Hindi News - uttar-pradesh:kanpur-city https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-kanpur-news-advocate-narayan-singh-bhadauria-arrested-in-kidnapping-and-extortion-case-24020702.html

Comments
Post a Comment