'हैलो... हवाई जहाज में बम है', सुरक्षा अधिकारी के पास अनजान नंबर से आई कॉल, कानपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

चकेरी एयरपोर्ट में सुरक्षा अधिकारी सतेंद्र सिंह के पास शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक कॉल आई। फोन करने वाले ने उनसे कहा कि एयरपोर्ट पर 72 सीटर हवाई जहाज में बम रखा है। जल्द ही एयरपोर्ट उड़ा दिया जाएगा। यह सुनते ही अधिकारी अलर्ट हो गए। चकेरी थाने का फोर्स बम निरोधक दस्ता एलआइयू समेत अधिकारियों की टीम पहुंच गई।

from Jagran Hindi News - uttar-pradesh:kanpur-city https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-bomb-has-been-placed-in-a-72-seater-plane-call-came-to-security-officer-alert-at-kanpur-airport-23921111.html

Comments