सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ आगजनी मामले में आज आ सकता है फैसला, MP-MLA कोर्ट में चल रहा केस
सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ आगजनी के मुकदमे में सोमवार को एमपी एमएलए कोर्ट फैसला सुना सकती है। न्यायालय ने इरफान सोलंकी को महाराजगंज जेल से तलब किया है। डिफेंस कालोनी जाजमऊ निवासी नजीर फातिमा ने जाजमऊ थाने में इरफान और उनके भाई रिजवान के खिलाफ आठ नवंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें इरफान पर साथियों संग मिलकर घर में आग लगाने का आरोप है।
from Jagran Hindi News - uttar-pradesh:kanpur-city https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-verdict-may-come-today-in-the-arson-case-against-samajwadi-party-mla-irfan-solanki-23726022.html
from Jagran Hindi News - uttar-pradesh:kanpur-city https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-verdict-may-come-today-in-the-arson-case-against-samajwadi-party-mla-irfan-solanki-23726022.html
Comments
Post a Comment