Posts

Irfan Solanki : 34 महीने बाद जेल से बाहर आए इरफान सोलंकी, समर्थकों से घिरे, पत्नी-बेटों को लगाया गले

गैंगस्टर मामले में जमानत मिलने के बाद सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी 34 महीने बाद जेल से बाहर आ गए। महाराजगंज जेल से निकलते ही वे समर्थकों से घिर गए और उन्होंने अपनी पत्नी और बेटों को गले लगाया। उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद कोर्ट में उनकी जमानतें दाखिल की गई थीं। सोमवार को कोर्ट से जिला जेल रिहाई परवाना भेजा गया था। from Jagran Hindi News - uttar-pradesh:kanpur-city https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-irfan-solanki-kanpur-sp-ex-mla-released-from-maharajganj-jail-24065807.html

तिलक वर्मा के Grand Welcome को तैयार Kanpur, शहर में गूंजेगा Asia Cup के स्टार्स का शोर

कानपुर में IND A vs AUS A वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें दूसरे और तीसरे मैच पर हैं। एशिया कप के हीरो तिलक वर्मा अर्शदीप और हर्षित राणा 1 अक्टूबर को कानपुर पहुंचेंगे और उनका भव्य स्वागत होगा। दशहरा के माहौल में रामधुन के साथ रुद्राक्ष की माला पहनाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा। from Jagran Hindi News - uttar-pradesh:kanpur-city https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-asia-cup-stars-tilak-varma-arshdeep-to-join-india-a-team-october-1st-in-kanpur-after-first-odi-called-off-24065664.html

यूपी में आसमान से आफत: दिन में छाया अंधेरा, बिजली गिरने से कन्नौज सहित कई जिलों में मौत, झुलसे लोग

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल गया है। कन्नौज चित्रकूट और महोबा में बिजली गिरने से लोगों की मौत हो गई। हमीरपुर में दोपहर में रात जैसा नजारा दिखा और तेज बारिश हुई। फर्रुखाबाद में झोपड़ी में बैठे किशोर और वृद्ध झुलस गए। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। from Jagran Hindi News - uttar-pradesh:kanpur-city https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-thunderstorm-havoc-in-up-day-turns-dark-several-killed-in-rain-and-lightning-strikes-24065591.html

कानपुर में सहायक प्रवक्ता की पत्नी का फंदे पर लटका मिला शव, उरई में डाक्टर ने की आत्महत्या

कानपुर और उरई में दो लोगों के शव फांसी पर लटके मिले जिससे सनसनी फैल गई। कानपुर में एक सहायक प्रवक्ता की पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उरई में एक डाक्टर ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। from Jagran Hindi News - uttar-pradesh:kanpur-city https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-two-people-found-dead-in-kanpur-orai-doctor-and-women-commits-suicide-24065481.html

IND A vs AUS A वनडे सीरीज के बाद तीन रणजी मैच की मेजबानी करेगा कानपुर का ग्रीन पार्क, यहां देखें पूरा मैच शेड्यूल

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में अब रणजी ट्रॉफी के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। उत्तर प्रदेश की टीम 15 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलेगी उसके बाद ओडिशा और नागालैंड से भिड़ेगी। टीम इस बार नए कोच के साथ उतरेगी और घरेलू मैदान का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। यूपीसीए ग्रीन पार्क में मैच कराकर टीम को फायदा पहुंचाना चाहता है। from Jagran Hindi News - uttar-pradesh:kanpur-city https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-kanpur-green-park-host-three-ranji-trophy-matches-after-ind-a-vs-aus-a-odi-series-24064426.html

कानपुर में विपरीत दिशा से आई पिकअप, बचाने में अनियंत्रित कंटेनर मेट्रो की पार्किंग में घुसा

कानपुर के स्वरूप नगर थाने के पास तड़के एक कंटेनर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप को बचाने के चक्कर में मेट्रो पार्किंग में घुस गया। इस घटना में तीन बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और एक युवक घायल हो गया। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया जिसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। from Jagran Hindi News - uttar-pradesh:kanpur-city https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-kanpur-accident-uncontrolled-container-crushed-bike-in-metro-parking-lot-24064288.html

कानपुर में शोहदे ने युवती का हाथ पकड़ा, विरोध करने पर ब्लेड मारी, फिर भीड़ ने सिखाया सबक

कानपुर के रायपुरवा में एक शोहदे ने युवती से छेड़छाड़ की। उसने युवती का रास्ता रोका और हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने ब्लेड से हमला कर दिया। युवती ने शोर मचाया तो भीड़ ने शोहदे को पकड़ लिया और जमकर पीटा। from Jagran Hindi News - uttar-pradesh:kanpur-city https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-youth-beaten-by-mob-after-misbehaves-with-girl-in-kanpur-24063483.html